बाराबंकी: सीआरपीएफ जवानों ने पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों को पीटा, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों ने सोमवार की सुबह एक पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा काटा। पेट्रोल पंप मालिक के बेटे और वहां तैनात कर्मचारियों की पिटाई कर दी। पेट्रोल पंप मालिक भी सीआरपीएफ जवानों की हिंसा का शिकार हुआ। फिलहाल अभी तक नगर कोतवाली में किसी ने इस मामले …

बाराबंकी। चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों ने सोमवार की सुबह एक पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा काटा। पेट्रोल पंप मालिक के बेटे और वहां तैनात कर्मचारियों की पिटाई कर दी। पेट्रोल पंप मालिक भी सीआरपीएफ जवानों की हिंसा का शिकार हुआ। फिलहाल अभी तक नगर कोतवाली में किसी ने इस मामले की शिकायत नहीं की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों से भरी परिवहन निगम की एक बस सोमवार की सुबह तेल भरा ने लखनऊ रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गई थी। इस दौरान बस को किनारे लगाने के बाद पर बस के चालक और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ।

इसके बाद सीआरपीएफ के जवान नीचे उतरे और उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे तथा अन्य कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। जिससे तेल भरा रहे अन्य लोग भागने लगे। अपने बेटे को बचाने पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक को भी सीआरपीएफ के जवानों की हिंसा का शिकार होना पड़ा। पेट्रोल पंप पर काफी देर तक सीआरपीएफ जवानों का तांडव चलता रहा।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: पुलिस की सुस्त कार्यशैली उजागर, आठ माह बाद दर्ज हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

संबंधित समाचार