मेरठ: पांचवी मंजिल से गिराकर रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान के बेटा की मौत, परिजनों ने लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर के शताब्दीनगर स्थित जलवायु टावर की पांचवी मंजिल से रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान का बेटा गिर गया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस महज एक हादसा मानकर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद उसका घर में कोहराम मच गया है। …

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर के शताब्दीनगर स्थित जलवायु टावर की पांचवी मंजिल से रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान का बेटा गिर गया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस महज एक हादसा मानकर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद उसका घर में कोहराम मच गया है। मृतक गौरव दो बहनों में इकलौता भाई था।

रोहटा थाने के चिदौड़ी निवासी जंगबहादुर सीआरपीएफ से रिटायर्ड हो चुके हैं। जंगबहादुर परतापुर के शताब्दीनगर स्थित जलवायु टावर की पांचवी मंजिल पर फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट में जंगबहादुर का बेटा 30 वर्षीय गौरव कुमार रहता था। जंगबहादुर रिटायर्ड होने के बाद परिवार के साथ गांव चिदौड़ी में रह रहे हैं।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार को गौरव जलवायु टावर की पांचवी मंजिल से गिर गया। गौरव एक फ़्लैट के छज्जे से दूसरे फ्लैट में कूद कर जा रहा था। अचानक गौरव का पैर पिछल गया, जिससे वह पांचवी मंजिल से जमीन पर गिर गया। गौरव को जमीन पर पड़ा देख टावर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौरव फ्लैट में अकेला ही रहता था।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: डॉक्टरों ने दिखाया कमाल, रीढ़ की टूटी हड्डियों का किया सफल ऑपरेशन, मिल रहीं बधाइयां

संबंधित समाचार