मुरादाबाद : बारात चढ़त के दौरान डीजे को लेकर मारपीट, दुल्हा समेत कई घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान डीजे को लेकर मारपीट हुई। आरोपियों ने दूल्हे व उसके भाइयों पर हमला कर दिया। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल तीन बारातियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान डीजे को लेकर मारपीट हुई। आरोपियों ने दूल्हे व उसके भाइयों पर हमला कर दिया। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल तीन बारातियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं।
सोमवार को गांव मऊ में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गनी नगर से बारात आई थी। बारात का राज पैलेस में स्वागत किया गया। दोपहर करीब चार बजे बाराती डीजे बजो और डांस करते पैलेस तक पहुंचे। जयमाला की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक डीजे बंद हो गया। इस दौरान डांस कर रहे कुछ युवकों ने दोबारा से डीजे बजाने को कहा। लेकिन कुछ लोगो ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
इससे बारात में भगदड़ मच गई। हमलावरों ने दूल्हा उसके भाई तथा अन्य बाराती को घायल कर दिया। दुल्हन की बहन भी इस मारपीट का शिकार हो गई। हमलावरों ने बारातघर में घुसकर फर्नीचर तोड़ डाला। बाराती मुश्किल से जान बचाकर भागे। आरोप है कि हमलावरों ने बारात में शामिल महिलाओं से अभद्रता भी की।
हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इतने समय में हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने दूल्हा व दुल्हन के पिता को बुलाकर बात की तो दोनों रोते हुए एक-दूसरे से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और बाकी रस्में पूरी की गईं। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर हीं दी है।
