गोरखपुर: चेयरमैन की कार में मिली अवैध शराब की पेटियां, सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने पकड़ी गाड़ी
गोरखपुर। कैम्पियरगंज विधानसभा क्ष्रेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन की गाड़ी में शराब की सूचना पर कैम्पियरगंज सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने गाड़ी को जंगल कौड़िया के टोला मुबारकपुर में पकड़ लिया। इस गाड़ी में सैकड़ों पेटी अवैध शराब मिली जिसके बाद स्कार्पियो सवार ड्राइवर को पकड़ लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार …
गोरखपुर। कैम्पियरगंज विधानसभा क्ष्रेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन की गाड़ी में शराब की सूचना पर कैम्पियरगंज सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने गाड़ी को जंगल कौड़िया के टोला मुबारकपुर में पकड़ लिया। इस गाड़ी में सैकड़ों पेटी अवैध शराब मिली जिसके बाद स्कार्पियो सवार ड्राइवर को पकड़ लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सपा प्रत्याशी काजल निषाद का कार्यक्रम डोहरिया बाजार में था। वह पीपीगंज से जैसे ही जंगल कौड़िया पहुंची कि उनके आगे एक सफेद स्कार्पियो गाड़ी में देशी शराब की पेटियां भरकर तुर्कवलिया रोड पर जा रही थी। सपा प्रत्याशी ने उस गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और देशी शराब के संदर्भ में पूछने लगी।
ड्राइवर सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाया जिसके बादकाजल निषाद उस गाड़ी के बोनट पर बैठ गईं। इसके बाद काजल निषाद के समर्थकों ने सड़क पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पीपीगंज पुलिस पहुंच कर प्रकरण को शांत करने में जुट गई। समर्थकों ने गाड़ी समेत देशी शराब को सीज करने की मांग की।
काजल निषाद की सूचना पर पहुंचे सपा नेता साधू यादव ने कैम्पियरगंज आब्जर्वर से बात कर गाड़ी समेत देशी शराब को सीज करने को कहा और समर्थकों को शांत रहने का निर्देश दिया।ऑब्जर्वर प्रदीप शौर्य ने बताया कि शराब समेत गाड़ी को पकड़ लिया गया,दोनों को सम्बंधित थाने में सीज की कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: डहरिया और दमुवाढूंगा में चोरी की बिजली से रोशन हो रहे थे घर, दो पर रिपोर्ट दर्ज
