जेल में बंद कैदियों को कोरोना संक्रमण से बचाएं: जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार शाम को जिला कारागार का निरीक्षण कर सुविधाएं जांचीं। इस दौरान यहां पर दोनों अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी सोमवार को पुलिस लाइन स्थित जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने जेल में अस्पताल, भोजनालय और बैरक का निरीक्षण …

बहराइच। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार शाम को जिला कारागार का निरीक्षण कर सुविधाएं जांचीं। इस दौरान यहां पर दोनों अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी सोमवार को पुलिस लाइन स्थित जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने जेल में अस्पताल, भोजनालय और बैरक का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बंदियों को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों से इलाज और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें। इस दौरान कारागार अधीक्षक आनंद शुक्ला, डिप्टी जेलर, रीना तिवारी, जेल चिकित्सक डॉक्टर आभास अंकुर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूरोपियन यूनियन का फैसला, रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को भेजेंगे लड़ाकू विमान, जरूरी हथियार भी कराएंगे मुहैया

संबंधित समाचार