बरेली: बस अड्डों पर बसें नहीं होने से परेशान यात्री
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों के लिए रोडवेज बसों का अधिग्रहण किए जाने से बसों की उपलब्धता कम हो गई। ऐसे में यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को शहर के पुराना और सेटेलाइट रोडवेज बस अड्डों पर बसें नहीं होने से यात्री परेशान …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों के लिए रोडवेज बसों का अधिग्रहण किए जाने से बसों की उपलब्धता कम हो गई। ऐसे में यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को शहर के पुराना और सेटेलाइट रोडवेज बस अड्डों पर बसें नहीं होने से यात्री परेशान होते रहे। चुनाव शुरु होने के बाद से रोजाना यात्रियों को कई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि अधिकारी सभी रूटों पर पर्याप्त बसें होने का दावा कर रहे हैं। सोमवार को पुराना रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर जाने वाले यात्री बसों का इंतेजार करते नजर आए। वहीं सेटेलाइट बस अड्डे पर भी बसे नहीं होने से यात्री परेशान दिखे।
