UP Election 2022: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- चाहे 700 बार उठक बैठक लगा ले वोट नहीं मिलने वाला
बस्ती। अखिलेश यादव ने जिले के पालिटेक्निक मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। जिले की पांच विधासनभाओं पर छठवें चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए कहा कि चाहे चम्पी कर ले, 700 बार उठक …
बस्ती। अखिलेश यादव ने जिले के पालिटेक्निक मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। जिले की पांच विधासनभाओं पर छठवें चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए कहा कि चाहे चम्पी कर ले, 700 बार उठक बैठक लगा ले उनको वोट नहीं मिलने वाला है।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर फौज और पुलिस में भर्ती निकाली जाएगी। बीएड-टेट वाले पांच सालों से इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ धोखा हुआ।
हमारी सरकार बनने पर इनका समायोजन किया जाएगा। सपा सरकार में शिक्षा मित्रों का सम्मान हुआ था। बीजेपी सरकार आते ही शिक्षा मित्रों को धोखा मिला। सरकार आने पर शिक्षा मित्रों को सरकारी नौकरी देने का काम किया जाएगा।
पढ़ें- हल्द्वानी: तहसील में किसके आदेश पर चल रही थी अवैध पार्किंग
