UP Election 2022: आज शाम 6 बजे से थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चिनाव के छठे चरण का चुनाव 3 मार्च को होने वाला है। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर फुलस्टॉप लग जाएगा। यूपी के छठे चरण में 10 जिलों अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, …

बलिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चिनाव के छठे चरण का चुनाव 3 मार्च को होने वाला है। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर फुलस्टॉप लग जाएगा।

यूपी के छठे चरण में 10 जिलों अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट से मैदान में हैं। योगी सरकार के पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी है।

छठे चरण में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में कुल दो करोड़ चौदह लाख बासठ हजार आठ सौ सोलह मतदाता हैं। इसमें एक करोड़ 14 लाख 63 हजार 113 पुरुष, 99 लाख 98 हजार 383 महिला और 1320 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

पढ़ें- IPL 2022 : गुजरात टाइटंस को झटका, बायो-बबल के कारण जेसन रॉय ने नाम वापस लिया

संबंधित समाचार