रामपुर : शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे हर-हर महादेव के जयकारे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर/अमृत विचार। शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। हरिद्वारा और ब्रजघाट से गंगाजल से कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा है। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से फिजा गूंज रही है। मंदिरों पर भजन कीर्तन भी हो रहे हैं। जिले में सभी मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता …

रामपुर/अमृत विचार। शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। हरिद्वारा और ब्रजघाट से गंगाजल से कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा है। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से फिजा गूंज रही है। मंदिरों पर भजन कीर्तन भी हो रहे हैं। जिले में सभी मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। रठौंडा मंदिर के आसपास भारी मेला लगा है।

हरिद्वार और ब्रजघाट से पैदल चलकर गंगाजल ला रहे जत्थे शिवालयों पर पहुंच रहे हैं। रामपुर के प्रमुख रठौंडा मंदिर पर ऐतिहासिक मेला लगा है। मेले में लोगों की काफी भीड़ है। मेले चाट, पकौड़ी, सर्कस, खेल तमाशों के अलावा मिर्च-मसालों, दरी, चांदनी और बक्सों समेत घरेलू जरूरी वस्तुओं की काफी दुकानें लगी हैं। इसके अलावा भमरौआ और पंजाबनगर के शिव मंदिरों समेत तमाम शिव मंदिरों पर भी तड़के से भक्तों की भीड़ है और भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।

महाशिव रात्रिपर्व पर मंदिरों को खूब सजाया गया है। प्रशासन की ओर से मंदिरों पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंजाबनगर मंदिर परिसर में मेला क्षेत्र पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार, भमरौआ मंदिर पर नायब तहसीलदार सदर, रठौंडा मंदिर पर तहसीलदार मिलक को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य को पूरे जिले में शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी बनाया गया है।

संबंधित समाचार