यूपी चुनाव 2022 : बलिया में गरजे अखिलेश, पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा -भाजपा की गर्मी निकल गई है
बलिया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे फेज का चुनाव प्रचार आज मंगलवार की शाम को थम जाएगा। ऐसे में सभी रजनीतिक दल के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा तेज कर दी है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बलिया के फेफना व बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र …
बलिया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे फेज का चुनाव प्रचार आज मंगलवार की शाम को थम जाएगा। ऐसे में सभी रजनीतिक दल के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा तेज कर दी है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बलिया के फेफना व बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित कटरिया गांव के मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे।
अपने चुनावी संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बलिया ने हमेशा देश को नई दिशा देने का काम किया है। जनता को चलने वाली पार्टी भाजपा का इस बार बलिया में खाता तक नहीं खुलेगा। इस बार के चुनाव में भी बलिया इतिहास कायम करने जा रहा है।
इस दौरान बलिया नगर सीट के प्रत्याशी पूर्व मंत्री नारद राय व फेफना सीट के प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सहित अन्य पार्टी नेताओं ने अखिलेश का स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सपा की सरकार बनती है तो अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन देंगे। इसके लिए हमने अभी से तैयारी कर ली है। भाजपा की हार के डर से बाबा को नींद उड़ गई है। जनता उनको बाय-बाय कर चुकी है।
यह भी पढ़ें:-Priyanka Gandhi Photos: लखनऊ के सिहारी शिव मंदिर में प्रियंका गांधी ने की महाशिवरात्रि की पूजा, देखें फोटो
