Serie A : रूसी खिलाड़ी Aleksei Miranchuk का शानदार गोल, फिर भी नहीं मनाया जश्न…देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरगामो (इटली)। अटलांटा के रूसी फुटबॉलर एलेक्सेइ मिरांचुक (Aleksei Miranchuk) ने सीरी ए फुटबॉल में सैंपडोरिया पर 4 . 0 से मिली जीत में आखिरी गोल करने के बाद सिर नीचे झुकाये रखा और गोल का कोई जश्न नहीं मनाया। रूस की राष्ट्रीय टीम को फीफा विश्व कप के क्वालीफाइंग मैचों में भाग लेने से …

बरगामो (इटली)। अटलांटा के रूसी फुटबॉलर एलेक्सेइ मिरांचुक (Aleksei Miranchuk) ने सीरी ए फुटबॉल में सैंपडोरिया पर 4 . 0 से मिली जीत में आखिरी गोल करने के बाद सिर नीचे झुकाये रखा और गोल का कोई जश्न नहीं मनाया। रूस की राष्ट्रीय टीम को फीफा विश्व कप के क्वालीफाइंग मैचों में भाग लेने से रोक दिया गया है।यूक्रेन पर सैन्य हमले के कारण रूस खेल जगत में अलग थलग पड़ता दिख रहा है।

मिरांचुक ने चार डिफेंडरों को छकाकर शानदार तरीके से गोल किया था लेकिन गोल करने के तुरंत बाद हाथ उठाकर संकेत दिया कि वह कोई जश्न नहीं मनायेंगे।

मिरांचुक अटलांटा टीम के साथी खिलाड़ी यूक्रेन के रूस्लान मालिनोवस्की के दोस्त हैं। रूस्लान ने यूरोपा लीग में बृहस्पतिवार को ओलंपियाकोस के खिलाफ मैच में गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतार दी थी और उनकी टीशर्ट पर लिखा था ‘ नो वार इन यूक्रेन।

ये भी पढ़ें : Ukraine Russia war : यूक्रेन की टेनिस खिलाड़ी Elina Svitolina बोलीं- रूसी प्लेयर्स के साथ खेलने की बजाय टूर्नामेंट से हटना पसंद करूंगी

संबंधित समाचार