आगरा: बीच सड़क में पब्लिक ने की मनचले युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
आगरा। जिले के थाना कमलानगर अंतर्गत बल्केश्वर इलाके में हर दिन बीएड की छात्रा के साथ कॉलेज जाते वक्त एक युवक छेड़खानी करता था। छात्रा युवक की हरकतों को नजरअंदाज करती रही। लेकिन परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया, तो वहां पर मौजूद लोगों ने मनचले युवक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर …
आगरा। जिले के थाना कमलानगर अंतर्गत बल्केश्वर इलाके में हर दिन बीएड की छात्रा के साथ कॉलेज जाते वक्त एक युवक छेड़खानी करता था। छात्रा युवक की हरकतों को नजरअंदाज करती रही। लेकिन परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया, तो वहां पर मौजूद लोगों ने मनचले युवक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम बल्केश्वर की रहने वाली बीएड छात्रा कॉलेज से घर जा रही थी, उसी समय बल्केश्वर लाल मस्जिद का रहने वाला ओमबाबू उर्फ भूरा अचानक से उसकी स्कूटी के सामने आ गया और स्कूटी रोक कर छात्रा से गंदी-भद्दी बातें करने लग गया।
छात्रा के मना करने के बाद उसने स्कूटी की चाभी निकाल ली और उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पीड़िता की चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां कई लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी ने उनसे भी गाली-गलोज में बात की तो लोगों ने उसे खूब पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए।घटना की खबर मिलते ही थाना कमलानगर की पुलिस पहुंच गई और लोगों ने मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया।
एसओ कर रहें मामलें की कार्यवाही
मामले पर स्थानिय एसओ कमलानगर उत्तम पटेल का कहना है की शोहदे ओमबाबू को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा लिख कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
पढ़ें- बरेली: चलती ट्रेन से उतरते समय युवक का कटा पैर, काफी देर तक खून से लथपथ ट्रैक पर ही पड़ा रहा
