माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे का निधन, सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से थे ग्रसित
नई दिल्ली। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के बेटे जैन नडेला का निधन हो गया है। जैन 26 साल के थे और उनका जन्म सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी के साथ हुआ था। माइक्रोसॉफ्ट के एक ईमेल के जवाब में कहा कि अत्यंत दुख की बात है …
नई दिल्ली। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के बेटे जैन नडेला का निधन हो गया है। जैन 26 साल के थे और उनका जन्म सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी के साथ हुआ था। माइक्रोसॉफ्ट के एक ईमेल के जवाब में कहा कि अत्यंत दुख की बात है कि सत्य के बेटे जैन नडेला का निधन हो गया है।
इस बीच सोशल मीडिया मंच पर शोक संदेश छा गए और कई लोगों ने निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। सत्य नडेला वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। हैदराबाद में जन्मे नडेला को फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था। उन्हें जून 2021 में कंपनी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया।
ये भी पढ़े-
फरवरी में जीएसटी संग्रह 18 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक
