अयोध्या: गरीब बच्चों के दाखिले के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
अयोध्या। अनिवार्य व बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह व निर्बल समूह के बच्चों के प्रवेश दिये जाने के लिए उनके अभिभावकों से तीन चरणों में नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन होगा। प्रथम चरण के आवेदन 30 मार्च तक किए जा सकते हैं। पांच मई तक …
अयोध्या। अनिवार्य व बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह व निर्बल समूह के बच्चों के प्रवेश दिये जाने के लिए उनके अभिभावकों से तीन चरणों में नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन होगा। प्रथम चरण के आवेदन 30 मार्च तक किए जा सकते हैं। पांच मई तक प्रवेश विद्यालयों में कराएं जाने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
शैक्षिक सत्र 2022-23 में दुर्बल वर्ग व अलाभित समूह के बच्चों का बेसिक शिक्षा विभाग सीबीएसई व आईसीएसई के पूर्व प्राथमिक और कक्षा एक में प्रवेश कराए जाने का जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उसके मुताबिक प्रथम चरण का आॅनलाइन आवेदन दो मार्च से होगा।
26 से 28 मार्च तक बीएसए द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कर उन्हें लॉक किया जायेगा। वहीं 30 मार्च को लॉटरी निकलेगी और पांच अप्रैल तक विद्यार्थियों का प्रवेश निजी विद्यालयों में करा दिया जायेगा।
वहीं दूसरे चरण में दो अप्रैल से आनलाइन आवेदन शुरू कर 23 अप्रैल तक होगा और बीएसए द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन 25 से 26 अप्रैल तक उन्हें लाक किया जायेगा। पांच मई तक विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में प्रवेश करा दिया जायेगा। तीसरे चरण का दो मई से आनलाइन आवेदन शुरू होकर 10 जून तक होगा।
तीन से अधिक व छह से कम होनी चाहिए उम्र
बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि प्रवेश के लिए चालू वित्तीय वर्ष के एक अप्रैल को बच्चे की आयु तीन वर्ष से अधिक व छह साल से कम होनी चाहिए। कक्षा एक में प्रवेश के लिए चालू वित्तीय वर्ष के एक अप्रैल को बच्चे की आयु न्यूनतम छह वर्ष और अधिकतम सात वर्ष से कम होनी चाहिए। दुर्बल वर्ग श्रेणी में ऐसे लोगों को रखा गया है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है।
पढ़ें- अयोध्या: मतगणना को लेकर तैयारियां तेज, 10 मार्च को 70 टेबल पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
