बहराइच: यूक्रेन में भारतीय छात्रों के साथ दुर्व्यवहार पर भाकियू नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के साथ देश के कई मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके साथ सोमवार को अभद्र व्यवहार किया गया। इसको लेकर भाकियू में नाराजगी है। सभी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर छात्रों के सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई है। यूक्रेन में कई छात्र छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इस …

बहराइच। जिले के साथ देश के कई मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके साथ सोमवार को अभद्र व्यवहार किया गया। इसको लेकर भाकियू में नाराजगी है। सभी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर छात्रों के सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई है।

यूक्रेन में कई छात्र छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। जिससे काफी संख्या में देश के छात्र फंस गए हैं। साथ रविवार और सोमवार को यूक्रेन की सेना द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। इसको लेकर भाकियू अराज नैतिक संगठन के किसानों में नाराजगी है।

सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। साथ ही सभी छात्र छात्राओं के सकुशल वतन वापसी की मांग की। सभी का कहना है कि सरकार से छात्रों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार को रोके जाने की मांग की। इस दौरान जिला महासचिव प्रमोद तिवारी, तहसील अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सदर अध्यक्ष राम गोपाल प्रजापति, हरीराम गुप्ता, श्रवण पाठक, मोबीन अहमद, सत्यदेव तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-अमरोहा : तीन महीने की बच्ची को लगा बीमारियों से बचाव का टीका, कुछ घंटों बाद मौत

संबंधित समाचार