मुरादाबाद : महिला इकाई की जिला प्रमुख बनीं पूनम चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। स्वदेशी जागरण मंच की महिला इकाई ने मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित बैठक की। इसमें महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पूनम चौहान जिला प्रमुख और गरिमा सिंह व रेनू सिंह को सह जिला महिला प्रमुख बनाया गया। उधर, महानगर इकाई में महक रस्तोगी महानगर महिला प्रमुख, मीनू अरोड़ा सह महिला प्रमुख, डॉ. …

मुरादाबाद/अमृत विचार। स्वदेशी जागरण मंच की महिला इकाई ने मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित बैठक की। इसमें महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पूनम चौहान जिला प्रमुख और गरिमा सिंह व रेनू सिंह को सह जिला महिला प्रमुख बनाया गया।

उधर, महानगर इकाई में महक रस्तोगी महानगर महिला प्रमुख, मीनू अरोड़ा सह महिला प्रमुख, डॉ. पल्लवी रस्तोगी विचार प्रमुख, उर्वशी सिंह प्रचार प्रमुख, ख्याति को संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की महिला प्रमुख पूनम चौहान ने बताया कि महिला इकाई का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

महिला दिवस पर होने वाले मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 मार्च को स्टेशन रोड स्थित प्रेम चुनरिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पांच मार्च को होगी एमडीए की संपत्ति की नीलामी, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किए जा रहे आवंटन

संबंधित समाचार