रायबरेली: धुआं से नाराज मधुमक्खियों का हमला, दो दर्जन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हरचंदपुर में पूजन के दौरान मधुमक्खियां नाराज हो गई और उन्होंने शिवभक्तों पर हमला कर दिया। जिसमे दो दर्जन लोग घायल हुए है। कस्बा हरचंदपुर स्थित जल निगम पानी की टंकी के अंदर पूजन अर्चन भंडारे का आयोजन था। इस दौरान वहां हवन और अगरबत्तियों से निकले धुएं के कारण वहां एक पेड़ में …

रायबरेली। हरचंदपुर में पूजन के दौरान मधुमक्खियां नाराज हो गई और उन्होंने शिवभक्तों पर हमला कर दिया। जिसमे दो दर्जन लोग घायल हुए है।

कस्बा हरचंदपुर स्थित जल निगम पानी की टंकी के अंदर पूजन अर्चन भंडारे का आयोजन था। इस दौरान वहां हवन और अगरबत्तियों से निकले धुएं के कारण वहां एक पेड़ में लगे मधुमक्खियों को दिक्कत हुई। और बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने पूजा कर रहे लोगो पर हमला कर दिया। लोग जान बचाने के लिए उधर उधर भागने लगे। वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मधुमक्खियों ने दो दर्जन से अधिक लोगों को शिकार बनाया। इनमें से चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उपचार करने के बाद एक को जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया।

यह भी पढ़े-यूपी चुनाव 2022: छठे चरण के लिये थमा चुनाव प्रचार, 10 जिलों की 57 सीटों पर तीन मार्च को होगा मतदान

संबंधित समाचार