कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, छह की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जींद। हरियाणा के जींद जिले के एक गांव के निकट कार और बाइक के बीच हुई भिडंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक व कार में सवार पांच लोगों समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि हाट …

जींद। हरियाणा के जींद जिले के एक गांव के निकट कार और बाइक के बीच हुई भिडंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक व कार में सवार पांच लोगों समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि हाट तथा कारखाना गांव के बीच मंगलवार की दोपहर हुयी यह भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार तथा बाइक के परखचे उड़ गये । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मोहित (16) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत नाजुक है।

इसे भी पढ़ें-

केजरीवाल ने यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर जताया दुख

 

 

संबंधित समाचार