बरेली: खिलाड़ियों को अब करना होगा नए सत्र का इंतजार
बरेली,अमृत विचार। खेल निदेशालय के निर्देश पर स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे तीनों प्रशिक्षण शिविर 28 फरवरी को समाप्त कर दिए गए। पहले कोरोना की तीसरी लहर की वजह से प्रशिक्षण बंद रहा और अब शिविर खत्म कर दिए गए। इससे खिलाड़ियों में निराशा है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते केंद्र …
बरेली,अमृत विचार। खेल निदेशालय के निर्देश पर स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे तीनों प्रशिक्षण शिविर 28 फरवरी को समाप्त कर दिए गए। पहले कोरोना की तीसरी लहर की वजह से प्रशिक्षण बंद रहा और अब शिविर खत्म कर दिए गए। इससे खिलाड़ियों में निराशा है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते केंद्र सरकार की ओर से मई-जून में स्पोटर्स स्टेडियम बंद करने का निर्देश जारी किया गया था।
तीसरी लहर आने के बाद कोरोना संक्रमण दर कम होने पर स्टेडियम को बंदिशों के साथ खोलने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद खिलाड़ियों को कुछ राहत मिली। पिछले दो साल से कोरोना के चलते नियिमत प्रशिक्षण न पाने से खिलाड़ी परेशान हैं। करीब छह महीने प्रशिक्षण के बाद सत्र फिर खत्म कर दिया गया। इससे एक बार फिर खिलाड़ियों को खेल प्रभावित होने की उम्मीद है। हालांकि, स्टेडियम प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों के आने पर पांबदी नहीं लगाई जाएगी।
तीन खेलों के चल रहे थे प्रशिक्षण शिविर
स्पोटर्स स्टेडियम में लॉन टेनिस, बॉलीबाल व वेटलिफ्टिंग के लिए प्रशिक्षण शिविर चल रहे थे। जहां 20 से अधिक खिलाड़ियों को संविदा पर तैनात कोचों की निगरानी में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। सत्र समाप्त होने के बाद इन खिलाड़ियों को एक बार फिर बिना कोच के ही अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा।
खेल निदेशालय की ओर से 28 फरवरी को स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित सभी शिविर का समापन हो गया है। अब नए सत्र में नए खिलाड़ियों के पंजीकरण के साथ ही नई गाइडलाइन के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
— जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, स्पोटर्स स्टेडियम
ये भी पढ़ें-
