भारत सरकार ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में बनाए 24×7 एक्टिव कंट्रोल रूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक गणराज्य में कंट्रोल रूम बनाए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय जारी किए गए नंबरों पर कॉल कर मदद हासिल कर सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन …

नई दिल्ली। भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक गणराज्य में कंट्रोल रूम बनाए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय जारी किए गए नंबरों पर कॉल कर मदद हासिल कर सकते हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन भी दोनों देशों के बीच जंग अभी भी जारी है। इसी बीच रूसी सेना ने खेरसॉन के दो ठिकानों और बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कीव-खारकीव में भी बमबारी तेज हो गई है।यूक्रेन के शहर खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले तो नहीं हुए, लेकिन इस बीच वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल को निशाना बनाया है। फिलहाल वहां गोलीबारी हो रही है।

ये भी पढ़ें-

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट से फोन पर की बात, EU ने भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया

संबंधित समाचार