अमरोहा : रोमानिया पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रों से की मुलाकात, कहा-चिंता मत करो, भारत सरकार आपके साथ
अमरोहा, अमृत विचार। यूक्रेन और रुस के बीच जंग जारी है। ऐसे में प्रदेश के कई छात्र वहां पर फंसे हुए हैं, जिसमें से अमरोहा के भी कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन युद्ध की वजह से यूक्रेन में फंस गए। आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा …
अमरोहा, अमृत विचार। यूक्रेन और रुस के बीच जंग जारी है। ऐसे में प्रदेश के कई छात्र वहां पर फंसे हुए हैं, जिसमें से अमरोहा के भी कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन युद्ध की वजह से यूक्रेन में फंस गए। आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार हर संभव प्रयास कर छात्रों को बाहर निकाल रही है।
अब भारत के चार मंत्रियों को विदेश में अलग-अलग देश में भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
अमरोहा के अतरासी निवासी ओवैस भी यहीं पर हैं। उन्होंने मंत्री के मिलने की फोटो साझा की है। छात्र ने बताया कि मंत्री ने हौसला बढ़ाया और कहा जल्द ही फ्लाइट से भारत भेजा जाएगा। चिंता मत करो, भारत सरकार आपके साथ है। केंद्रीय मंत्री को देखकर छात्र खुश हो गए। अमरोहा के और भी कई छात्र छात्राएं रोमानिया बॉर्डर पर मौजूद हैं।
