मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। समझौते के लिए पहुंचे मायके वालों से भी अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कुंदरकी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कुंदरकी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। समझौते के लिए पहुंचे मायके वालों से भी अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कुंदरकी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी नगमा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। नगमा का कहना है कि करीब दो साल पहले उसका निकाह नफीस के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराली दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। पिता की मौत होने के कारण मां ने जब रकम देने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
आरोप है कि ससुराली अक्सर उसके साथ मारपीट करते। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग समझौते के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके आने पर उसने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों ने अस्पताल का खर्चा देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति तलाक देने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने कार्रवाई के लिए कुंदरकी पुलिस को आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : औरंगजेब बोले- हालात सुधरने का इंतजार, वापस जाएंगे यूक्रेन
