बरेली: स्कूल टेंपो से टकराई रोडवेज बस, कई बच्चे हुए चोटिल
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह एक रोडवेज बस और स्कूल के बच्चों को ले जा रहे टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चे कर्मचारी नगर स्थित भास्कर अस्पताल में हैं, वहीं …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह एक रोडवेज बस और स्कूल के बच्चों को ले जा रहे टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चे कर्मचारी नगर स्थित भास्कर अस्पताल में हैं, वहीं एक बच्चा नवोदय अस्पताल में भर्ती है।
बता दें बस मुरादाबाद से बरेली की ओर आ रही थी ऑटो कॉम्पीटेंट स्कूल से सीबीगंज आ रहा था। बस ने ओवर टेक करते समय रॉंग साइड में जाकर ऑटो में टक्कर मारी है। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने रोडवेज बस के चालक को पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूल का टेंपो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। टेंपो कपूर फैक्ट्री के पास पहुंचा ही था कि इसी बीच दूसरी ओर से आ रही एक रोडवेज बस उससे भिड़ गई। हादसे में कुछ बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नोट- अमृत विचार इस खबर को अपडेट कर रहा है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: लाल फाटक पर अवैध तरीके से खड़ी सीमेंट की ट्रॉली, लग रहा लंबा जाम
