अमरोहा : अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विधायक ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। थाना आदमपुर …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विधायक ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।

थाना आदमपुर के ग्राम नियावली खादर निवासी महावीर पुत्र कैलाशी (35) मंगलवार की रात चंदनपुर चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना डालने आया था। गन्ना डालकर देर रात किसान महावीर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही महावीर ग्राम छपना चंदनपुर के बीच पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि किसान महावीर की मौके पर मौत हो गई।

इस दौरान चालक अज्ञात वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थाना रहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महावीर के तीन बेटे व दो बेटी हैं। सड़क दुर्घटना में किसान महावीर की मौत की सूचना मिलते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी परिजनों को सांत्वना देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार