मुरादाबाद : रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ की कार्रवाई, वसूला चार करोड़ का जुर्माना
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे ने मुरादाबाद मंडल में विशेष अभियान चलाकर बिना टिकट, धूम्रपान व बिना बुक करे सामान ले जाने समेत अन्य मामलों में यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साढ़े चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रेलवे का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे ने मुरादाबाद मंडल में विशेष अभियान चलाकर बिना टिकट, धूम्रपान व बिना बुक करे सामान ले जाने समेत अन्य मामलों में यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साढ़े चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रेलवे का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों पर रेलवे की टीम द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने, बिना मास्क, सफर के दौरान धूम्रपान व बिना बुक किए सामान ले जाने वाले और अन्य मामलों में नियमों का पालन न करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि फरवरी में चले विशेष अभियान के तहत रेलवे की टीम ने चार करोड़ 81 लाख 28 हजार 181 रुपये का जुर्माना वसूला है। सीनियर डीसीएम ने कहा कि सफर के दौरान नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
