पीलीभीत: महाशिवरात्रि के दूसरे दिन हुए भंडारे में उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिव भक्तों की ओर से जगह-जगह भंडारे आयोजित कराए गए। जिनमें देर शाम तक भीड़ लगी रही और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। डीजे पर शिव के भजनों की गूंज सुनाई दी। एक दिन पूर्व महाशिवरात्रि पर्व जनपद भर में धूमधाम …

पीलीभीत,अमृत विचार। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिव भक्तों की ओर से जगह-जगह भंडारे आयोजित कराए गए। जिनमें देर शाम तक भीड़ लगी रही और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। डीजे पर शिव के भजनों की गूंज सुनाई दी। एक दिन पूर्व महाशिवरात्रि पर्व जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया था। मंदिरों में भव्य सजावट की गई थी।

शिवालयों में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। दूसरे दिन हर साल की तरह बुधवार को भंडारे कराए गए। इसकी झलक शिव मंदिरों, चौराहों, मुख्य मार्ग लेकर आम गली-मोहल्लों में भी दिखाई दी। सुबह से ही इसकी तैयारियां चलती रहीं। फिर दोपहर 12 बजे से कड़ी-चावल का प्रसाद पहले भगवान शिव को चढ़ाया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हो गया।

शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भंडारे में काफी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा मोहल्ला साहूकारा, नखासा, शिवनगर कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड, जेपी रोड, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, चावला चौराहा, गैस चौराहा, नकटादाना चौराहा, बल्लभनगर, जोशीटोला, आवास विकास कॉलोनी, खकरा, कचहरी रोड आदि पर भी भंडारे हुए।

जिनमें दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। सभी उम्र के लोग पहुंचे और भोले बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। अधिकांश स्थानों पर म्यूजिक सिस्टम लगाए गए थे। जिन पर भजन चलते रहे। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूधिया मंदिर भंडारों में सेवा कार्य करने वालों में मयंक शर्मा, अभिषेक शर्मा, नितिन पाराशरी, पंडित आशुतोष शर्मा, प्रसून, गोपाल, वीरेंद्र भारद्वाज, दीपक, मोनू आदि थे।

ये भी पढ़ें-

बहराइच: पुरैना बाजार में हुए लूटकांड मामले में एएसपी ने परिजनों ने की मुलाकात

संबंधित समाचार