लखनऊ: ब्लैकमेल कर महीनों से नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था अधेड़ मकान मालिक, गिरफ्तार
लखनऊ। गोमती नगर के विरामखंड में अधेड़ मकान मालिक द्वारा नाबालिग से ब्लैकमेल करते हुए महीनों से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इधर मामला दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेज दिया …
लखनऊ। गोमती नगर के विरामखंड में अधेड़ मकान मालिक द्वारा नाबालिग से ब्लैकमेल करते हुए महीनों से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इधर मामला दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
गोमती नगर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया था कि विरामखंड निवासी अतुल तिवारी (50) के मकान में किराए पर एक परिवार रहता था। किरायेदार की नाबालिग बेटी (17) को एक दिन अतुल ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। जिसका उसने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
इसके बाद वह वीडियो वॉयरल करने की बात कहकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा। उसने ब्लैकमेल करते हुए नाबालिग से कई बार इच्छा विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद हर रोज शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाने लगा। अंतत: गत 28 फरवरी को नाबालिग ने पारिवारिक लोकलाज के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया, पर समय पर इलाज मिलने से उसे बचा लिया गया।
इसके बाद नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने गोमतीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को अतुल को गिरफ्तार कर लिया। बकौल इंस्पेक्टर केशव तिवारी, अतुल तिवारी यूनिजा हेल्थ केयर मेडिकल कंपनी का जोनल मैनेजर है।
यह भी पढ़ें: बरेली: 12 गांवों की बिजली कटौती दूर करने मेरठ से आई टीम
