इटावा: मंदिर गेट पर गाड़ी खड़ी करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला, छह घायल
इटावा। जिले में जानलेवा हमला करने की कोशिश करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, ये 3 आरोपी हैं। इन आरोपियों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग को धारदार हथियार से हमला करके घायल किया। घायल थाना कोतवाली पहुंचे जहां पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर सभी …
इटावा। जिले में जानलेवा हमला करने की कोशिश करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, ये 3 आरोपी हैं। इन आरोपियों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग को धारदार हथियार से हमला करके घायल किया।
घायल थाना कोतवाली पहुंचे जहां पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी। कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
ये मामला बीते मंगलवार को इटावा सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पुरबिया टोला में मंदिर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ। सिर्फ दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से एक ही परिवार के लोगों पर हमला किया था।
पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी जिसमें चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पढ़ें- देश में कोरोना के 77 हजार 152 मामले हैं सक्रिय, 24 घंटों में 6 हजार 561 नए केस दर्ज
