यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए मसीहा बनें सोनू सूद, ट्वीट कर कहा- यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल असाइनमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रूस यूक्रेन की जंग में फंसे हजारों भारतीय छात्रों के लिए एक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर उनकी मदद किए हैं। यूक्रेन से वापस आए छात्रों ने बताया कि कैसे सोनू और उनकी टीम में उनकी मदद की। हर्षा नाम की छात्रा ने बताया कि वो कीव में फंसे हुए हैं। सोनू सूद और उनकी …

मुंबई। रूस यूक्रेन की जंग में फंसे हजारों भारतीय छात्रों के लिए एक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर उनकी मदद किए हैं। यूक्रेन से वापस आए छात्रों ने बताया कि कैसे सोनू और उनकी टीम में उनकी मदद की।

हर्षा नाम की छात्रा ने बताया कि वो कीव में फंसे हुए हैं। सोनू सूद और उनकी टीम ने उन्हें यहां से निकलने में मदद की है। वो ल्वीव के लिए निकल गए हैं जो कि एक सेफ जगह है। वहां से हम भारत के लिए आराम से पहुंच जाएंगे।

सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यूक्रेन में हमारे स्टूडेंट्स के लिए काफी मुश्किल समय और शायद अब तक का मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट। सौभाग्य से हम कई स्टूडेंट्स को बॉर्डर पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे। आइए कोशिश करते रहें, उन्हें हमारी जरूरत है।’ सोनू सूद पोस्ट में भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को भी धन्यवाद भी किया है।

पढ़ें- Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, व्हाइट लहंगे में शेयर की फोटो

संबंधित समाचार