फिर से बदला अयोध्या जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग, भगवा से हरा, अब हुआ लाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में पीडब्ल्यूडी ने चुनाव की दृष्टि से कल बड़ा खेला किया था। जिलाधिकारी के आवास पर भगवा रंग में लगा जिलाधिकारी आवास का संकेत देने वाला बोर्ड अचानक हरा कर दिया गया था। बोर्ड का रंग बदलते देर नहीं हुई कि सरकार बदलने का संकेत मानते हुए सोशल मीडिया पर यह मामला फोटो …

अयोध्या। जिले में पीडब्ल्यूडी ने चुनाव की दृष्टि से कल बड़ा खेला किया था। जिलाधिकारी के आवास पर भगवा रंग में लगा जिलाधिकारी आवास का संकेत देने वाला बोर्ड अचानक हरा कर दिया गया था। बोर्ड का रंग बदलते देर नहीं हुई कि सरकार बदलने का संकेत मानते हुए सोशल मीडिया पर यह मामला फोटो सहित छा गया तो प्रशासन के कान खड़े हो गए। वहीं इस बोर्ड को 24 घंटों में दो बार बदल दिया गया है। पहले भगवा से हरा किया गया और अब इसे हरा से लाल कर दिया गया है।

24 घंटे के अंदर एक बार फिर उसी साइन बोर्ड को बदल दिया गया है। हरे रंग के बैकग्राउंड की जगह अब उसे लाल कर दिया गया है। एक बार फिर सरगर्मी तेज है और चर्चाओं का माहौल है।

बता दें, जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग बदलने से अधिक इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सपा के नेता दावा करने लगे की अधिकारी मौसम वैज्ञानिक होते हैं, उनको पता लग गया है कि अखिलेश आ रहे हैं, योगी जा रहे हैं।

पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 करोड़ के पार, अब तक 59.72 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव