रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ की अनाउंसमेंट डेट आई सामने, इस दिन मूवी हॉल में मचाएगी धमाल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 के बाद जयेशभाई जोरदार के साथ दोबारा सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म में उनके साथ शालिनी पांडे लीड रोल में दिखेंगी। शालिनी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 के बाद जयेशभाई जोरदार के साथ दोबारा सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म में उनके साथ शालिनी पांडे लीड रोल में दिखेंगी। शालिनी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रणवीर कहते हैं- नमस्कार, मैं जानता हूं आपने तरह तरह के हीरो देखे हैं। जैसे गन वाला हीरो, धनवाला हीरो, सांप के फन वाला हीरो, गोरियों के साथ नाचता हुआ हीरो, पुलिस वाला हीरो, गुंडे वाला हीरो, घोड़े पर सवार गबरु हीरो, आउटरस्पेस हीरो, लाल चड्ढी वाला हीरो, चमगादड़ हीरो, डबल रोल वाला हीरो, अख्खे इंडिया का हीरो।
एक्टर आगे कहते हैं कि आपने सब तरह का हीरो देखा है। नहीं देखा तो उस तरह का हीरो जो हीरोगिरी में इन सबसे अलग है। नाम है उसका जयेशभाई और काम है उसका जोरदार। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नाम है जयेशभाई और काम है जोरदार। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
पढ़ें-जनहित के मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल बनाएं कमलनाथ, धर्म के काम में राजनीति नहीं हो: गृह मंत्री
