UP Election 2022: कुशीनगर में ग्रामीणों के विरोध के कारण प्रभावित हुआ मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज विधानसभा में पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक पिपराघाट के रणजीत टोला मतदान केन्द्र संख्या 320, 321 व 322 के मतदाताओं ने पक्के पुल निर्माण को लेकर मतदान …

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज विधानसभा में पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक पिपराघाट के रणजीत टोला मतदान केन्द्र संख्या 320, 321 व 322 के मतदाताओं ने पक्के पुल निर्माण को लेकर मतदान का सामूहिक बहिष्कार किया था।

मौके पर पहुंचे एसडीएम तमकुहीराज सीएल सोनकर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मतदान के लिए तैयार किया। एसडीएम के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए है। लगभग दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित हुई है।

उधर, तमकुहीराज तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिवारी पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केन्द्र बूथ नम्बर 82 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। इस दौरान कतार में लगे मतदाता धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

पढ़ें- शुरुआती कारोबार में निवेशकों की संपत्ति 1.99 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

संबंधित समाचार