आजमगढ़: एसपी अनुराग आर्य ने अपराधियों के विरूद्ध चलाया अभियान, चंद महीने में 87 आरोपियों की खोली हिस्ट्रीशीट
आजमगढ़। जिले में पुलिस ने लगातार अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। SP अनुराग आर्य ने मुबारकपुर में गोकशी करने वाले तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इन अपराधियों में दानिश बेटा अब्दुल अजीज, दिलशाद बेटा अब्दुल अजीत व अबु बकर बेटा महबूब आलम थाना मुबारकपुर …
आजमगढ़। जिले में पुलिस ने लगातार अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। SP अनुराग आर्य ने मुबारकपुर में गोकशी करने वाले तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इन अपराधियों में दानिश बेटा अब्दुल अजीज, दिलशाद बेटा अब्दुल अजीत व अबु बकर बेटा महबूब आलम थाना मुबारकपुर के रहने वाले हैं। यह आरोपी काफी दिनों से गोकशी की घटनाओं में मिले थे, पुलिस को जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी।
अपराधिक घटनाओं के खिलाफ चला अभियान
जिले के SP अनुराग आर्य ने चार महीने में 87 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। जहरीली शराब से हुई 13 से अधिक मौत के मामले में जिले की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही 6 गैंग को भी रजिस्टर्ड किया गया है। अवैध शराब बनाने और बेचने वाले लोगों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। SP ने बताया कि इससे पूर्व भी जिले के पवई थाना क्षेत्र के शरद यादव व परघट यादव को आबकारी अपराध में जबकि जीयनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नागेन्द्र यादव की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीट खोली गई।
जिले में हत्या, डकैती, लूट, गौकशी व अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है जिससे जिले में अपराधिक घटनाओं पर रोक लगायी जा सके। आचार-संहिता को लेकर लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने अब तक 12 लाख 85 हजार से ज्यादा की नगद धनराशि बरामद की है।
यह भी पढ़े-UP Election LIVE: छठे चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक गोरखपुर में हुई 36.66% वोटिंग
