रामपुर : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
रामपुर, अमृत विचार। कांवड़ लाते समय सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णु विहार निवासी विमल शर्मा बाइक से जल …
रामपुर, अमृत विचार। कांवड़ लाते समय सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णु विहार निवासी विमल शर्मा बाइक से जल लेने के लिए हरिद्वार गया था। वहां से लौटते समय 28 फरवरी को किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। परिवार के लोग उसका निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्वालानगर चौकी इंचार्ज प्रशात कुमार ने बताया कि विमल को कांवड़ लाते समय वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसकी मौत हो गई।
