मुरादाबाद: खेत में बकरी घुसने के विरोध पर महिला और देवर को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। खेत में बकरी घुसने से नाराज तीन भाइयों ने घुसकर महिला पर हमला कर दिया। महिला के देवर को भी पीटा। मारपीट के दौरान महिला से छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़े। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने भोजपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में भोजपुर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। खेत में बकरी घुसने से नाराज तीन भाइयों ने घुसकर महिला पर हमला कर दिया। महिला के देवर को भी पीटा। मारपीट के दौरान महिला से छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़े। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने भोजपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि 24 फरवरी की शाम उसकी बकरी गांव के ही व्यक्ति के खेत में घुस गई थी। इसी को लेकर दूसरे पक्ष के तीन भाई गालियां देते हुए उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही महिला के देवर को लातघूंसों और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। देवर को पिटता देख महिला ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ अश्लीलता की।

इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के समय उसका पति घर से बाहर गया था। मारपीट और बेइज्जत करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुलाई और उनके साथ थाने जाकर शिकयत भी की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तब परेशान होकर उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी बबलू कुमार ने एसएचओ भोजपुर को मामले की जांच करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार