अमेठी: बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। गांव के किनारे खेत में बनी कुरिया के अंदर सो रहे एक बुजुर्ग का शव क्षत विक्षत हालत में मिलने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरे नेम दुबे मजरे माहेमऊ निवासी राम मिलन यादव …

अमेठी। गांव के किनारे खेत में बनी कुरिया के अंदर सो रहे एक बुजुर्ग का शव क्षत विक्षत हालत में मिलने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरे नेम दुबे मजरे माहेमऊ निवासी राम मिलन यादव पुत्र स्व. भग्गू यादव उम्र तकरीबन 65 साल जो रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद गांव के किनारे खेत में बनी कुरिया में सोने के लिए चले गए। जहां बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले तो देखा कि बुजुर्ग का शव कुरिया के अंदर क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ है जिसकी जानकारी होने पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए तत्पश्चात स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी हुई।

परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के पुत्र पप्पू यादव ने घटना की तहरीर जगदीशपुर कोतवाली मे देकर कार्यवाही की मांग की है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुसाफ़िरखाना मनोज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

पढ़ें- अमेठी: मृतक बूथ एजेण्ट के घर पहुंचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, कही यह बात

संबंधित समाचार