पीलीभीत: नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त, दो दिन पहले लापता हुए थे मोहम्मद मियां
पीलीभीत, अमृत विचार। सफौरा गांव के पास नहर में मिला शव बीसलपुर के मोहम्मद मियां का निकला। दूसरे दिन परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। यह भी बताया कि वह खेत पर गन्ने की छिलाई कर नहर किनारे हाथ धोने गए थे। इसी के बाद से लापता थे। पुलिस ने शव …
पीलीभीत, अमृत विचार। सफौरा गांव के पास नहर में मिला शव बीसलपुर के मोहम्मद मियां का निकला। दूसरे दिन परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। यह भी बताया कि वह खेत पर गन्ने की छिलाई कर नहर किनारे हाथ धोने गए थे। इसी के बाद से लापता थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सफौरा के पास बुधवार सुबह करीब दस बजे नहर में 52 वर्षीय बुजुर्ग का शव उतराता मिला था। ग्रामीणों से मिली सूचना पर दरोगा हरिवंश कुमार मौके पर गए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दूसरे दिन गुरुवार को शव की शिनाख्त बीसलपुर में ही एसडीएम कोर्ट के नजदीक रहने वाले मोहम्मद मियां पुत्र इब्राहिम के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि मृतक का खेत गोबल पतिपुरा गांव के पास है।
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार सुबह वह खेत पर गन्ने की छिलाई करने गए थे। इसके बाद वापस घर जाने से पहले नहर में हाथ धोने के लिए चले गए थे। अन्य परिवारी जन घर आ गए। काफी देर बाद भी जब मोहम्मद मियां नहीं आए तो तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लग सका था। दूसरे दिन मीडिया के जरिए सफौरा गांव में एक बुजुर्ग का शव मिलने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस चौकी गए। वहां से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया और शव देखकर पहचान की। मृतक अविवाहित थे।
परिजन ने किसी तरह के आरोप नहीं लगाए। हाथ धोते वक्त नहर में गिरने से मौत का अंदेशा जताया। दरोगा हरिवंश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। किसी तरह की तहरीर परिवार ने नहीं दी है। उधर, बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: चोरी में पकड़े गए बेटे की कोतवाली पहुंची मां ने कर दी पिटाई
