बिजनौर : पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से कराएं मतगणना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ कराएं। साथ ही कोविड नियमों का भी ध्यान रखें। यह बात गुरुवार को मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम ने कही। उन्होंने कार्मिकों को मतगणना में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। दस मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी हैं। मतगणना कराने वाले …

बिजनौर, अमृत विचार। मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ कराएं। साथ ही कोविड नियमों का भी ध्यान रखें। यह बात गुरुवार को मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम ने कही। उन्होंने कार्मिकों को मतगणना में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

दस मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी हैं। मतगणना कराने वाले कार्मिकों को गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। विकास भवन के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकरी उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अंतर्गत आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना प्रकिया को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराएं।

सभी कार्मिक फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सुरक्षात्मक उपायों का प्रयोग करते हुए अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं। तत्काल मतगणना स्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण कर नक्शा बना लें और मतगणना टेबिल्स को इस तरह लगाएं कि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।

डीएम ने कहा कि प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को भी मतगणना प्रक्रिया का सुगमता के साथ अवलोकन होता रहे। मतगणना से संबंधित अपनी शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान मौके पर ही मास्टर ट्रेनर्स से करा लें। मतगणना स्थल के सभी महत्वूपर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। उनका नियमित संचालन करते हुए सतत निगरानी के लिए कर्मचारियों की क्रमवार नियुक्ति की जाए।

मतगणना स्थल के बाहर जन सामान्य को परिणाम से नियमित रूप से अवगत कराने के लिए साउंड सिस्टम व प्रकाश की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक मतगणना स्थल पर अग्नि शमन ,अग्नि सुरक्षा के लिए समुचित बन्दोबस्त किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, एडीएम विनय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक आदि समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार