हरदोई। गैस रिफिलिंग करते समय ओमनी वैन में लगी आग, गैस सिलेंडर फट कर आसमान में उछला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के कीर्तियापुर गांव निवासी अखिलेश बेटा रामकिशोर गुरुवार को अपनी ओमनी वैन में गैस डलवाने के लिए अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव स्थित एक दुकान से गैस सिलेंडर लेकर अपनी ओमनी वैन में रिफलिंग करने लगा, गैस डालते वक्त गैस लीकेज होने की वजह से ओमनी वैन में आग लग …

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के कीर्तियापुर गांव निवासी अखिलेश बेटा रामकिशोर गुरुवार को अपनी ओमनी वैन में गैस डलवाने के लिए अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव स्थित एक दुकान से गैस सिलेंडर लेकर अपनी ओमनी वैन में रिफलिंग करने लगा, गैस डालते वक्त गैस लीकेज होने की वजह से ओमनी वैन में आग लग गई।

वैन में आग लगते ही आसपड़ोस में भगदड़ मच गई और गैस सिलेंडर फट कर आसमान में उछल गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया है। स्थानीय कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में गाड़ियों में गैस रिफिलिंग का काम बड़ी तेजी से फल-फूल रहा है, लेकिन जिम्मेदार जानकर भी अनजान बनें हुए हैं।

संबंधित समाचार