हरदोई: घर में घुसी पड़ोसन ने लाखों का ज़ेवर किया पार, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर के लोग खेत पर थे, इसी बीच पानी का बहाना बना कर वहीं पड़ोस की महिला अकेले पड़े घर में दाखिल हो गई। उसने वहां रखे लाखों के ज़ेवर पर हाथ साफ कर दिया। काफी पूछताछ के बाद जब उसने मुंह नहीं खोला,इसके बाद सातवें दिन पुलिस को तहरीर दी गई है। बघौली …

हरदोई। घर के लोग खेत पर थे, इसी बीच पानी का बहाना बना कर वहीं पड़ोस की महिला अकेले पड़े घर में दाखिल हो गई। उसने वहां रखे लाखों के ज़ेवर पर हाथ साफ कर दिया। काफी पूछताछ के बाद जब उसने मुंह नहीं खोला,इसके बाद सातवें दिन पुलिस को तहरीर दी गई है। बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

बताते है कि बघौली थाने के पिथौरा निवासी महेंद्र राठौर की पत्नी सरस्वती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके सभी घर वाले 24 फरवरी की दोपहर खेत पर थे। इसी बीच पड़ोस की सुनीता सिंह पत्नी मनोज सिंह पानी के बहाने उसके घर पहुंची। वहां उसकी बेटी सुधा पत्नी सुनील के ज़ेवर जिनमें सोने के झाले,लाकेट,कुंडल,पायल, बिछिया,जिनकी कीमत लगभग एक लाख थी,उठा ले गई। सरस्वती को जब सारी बात पता चली, उसने सुनीता से पूछताछ की। लेकिन उसने मुंह नहीं खोला। थक-हार कर पुलिस को तहरीर दी है।इस बारे में एसएचओ श्री गंगवार ने बताया है कि मामले की छानबीन हो रही है। सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़े-उन्नाव: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, आप विधायक समेत पांच लोग हुए जख्मी

संबंधित समाचार