अमेठी: युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
शाहगढ़/अमेठी। देर रात घर से निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमला नगर बाजार का है। विदित हो कि बुधवार देर रात लगभग 10 बजे बाजार वासी शिव भवन गुप्ता उम्र लगभग 36 वर्ष जो कि बाजार में ठेला लगाकर नाश्ते …
शाहगढ़/अमेठी। देर रात घर से निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमला नगर बाजार का है। विदित हो कि बुधवार देर रात लगभग 10 बजे बाजार वासी शिव भवन गुप्ता उम्र लगभग 36 वर्ष जो कि बाजार में ठेला लगाकर नाश्ते की दुकान चलाता था।
वह देर रात को लघु शंका करने के लिए उठकर घर से बाहर गया था। गौरीगंज मुसाफिरखाना रोड के किनारे जैसे ही लघु शंका के लिए जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने उसे साइड मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप घायल होकर जमीन पर गिर गया। देर होता देख परिजन उसकी तलाश में निकले घायलावस्था में पीडीए हुआ था।
परिजन पड़ोसियों के सहयोग से उसे लेकर संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष संदीप राय ने बताया कि मृतक की पत्नी माया की तहरीर पर अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक की तीन बेटियों और दो अबोध बेटो के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी माया और उसके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: यूक्रेन से हरदोई आते ही ग्राम प्रधान वैशाली यादव पर होगी कार्यवाही
