रायबरेली: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में होगी मतगणना, तैयारी जोरों पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब तैयारी मतगणना की चल रही है। 10 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा में काउंटिंग के लिए 14-14 गणना टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक तथा दो उसके …

रायबरेली। जिले में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब तैयारी मतगणना की चल रही है। 10 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा में काउंटिंग के लिए 14-14 गणना टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक तथा दो उसके सहायक मौजूद रहेंगे।

गणना की निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक रिटर्निंग अफसर तथा उसके दो- दो सहायक रिटर्निग अफसर मौजूद रहेंगे।प्रत्येक गणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और गणना कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी चलती रहेगी। मतगणना केंद्र में प्रत्याशियों तथा उनके मतगणना एजेंटों तथा मतगणना कार्मिकों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। घटनास्थल के इनर कार्डन और आउटर कार्डन मैं सुरक्षा बलों का तगड़ा पहरा रहेगा।

संस्थान के मुख्य द्वार से उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास जारी होंगे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार ने बताया कि 5 मार्च और 9 मार्च को मतगणना कार्मिकों को मतगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण फिरोज गांधी कॉलेज में होगा प्रशिक्षण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं मतगणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों को ड्यूटी भी रिसीव करा दी गई है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : यूक्रेन से रामपुर पहुंचे छात्र-छात्राएं परिजनों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार