बरेली: शर्मनाक… महज 3200 रुपए में बेचा बच्चों का भविष्य!
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में उच्च प्राथमिक स्कूल की किताबों को कवाड़े में बेचने का मामला सामने आया है। उच्च प्राथमिक स्कूल के कक्षा 6, 7 और 8 की किताबों की पूरी की पूरी गड्डियां कवाड़ी को बेचकर पैसे कमा लिए गए। मामला खुला तो बीएसए विनय कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में उच्च प्राथमिक स्कूल की किताबों को कवाड़े में बेचने का मामला सामने आया है। उच्च प्राथमिक स्कूल के कक्षा 6, 7 और 8 की किताबों की पूरी की पूरी गड्डियां कवाड़ी को बेचकर पैसे कमा लिए गए। मामला खुला तो बीएसए विनय कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी करते हुए जांच शुरू करा दी है। जांच पड़ताल के लिए कल से शिक्षकों को बुलाना शुरू किया जाएगा।
फरीदपुर में कवाड़ी की दुकान पर पकड़ी गई किताबें
दरअसल, फरीदपुर के हाइवे स्थिति कंजे वाली जियारत पर फरीदपुर के ही रहने वाले अफजाल कवाड़ी की दुकान है। अफजाल की दुकान पर इलाके के कुछ लोगों ने सरकारी स्कूल की किताबों की गड्डियां देखी तो उन्होंने मीडिया को सूचित कर दिया। मीडिया के पहुंचते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी और अन्य शिक्षा अधिकारी भी वहां पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कवाड़ी अफजाल को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पूछताछ में पता चला कि उसके पास शिवम नाम का एक लड़का अपने ई-रिक्शा से उनके पास किताबें पहुंचाने आया था। जिसके बाद पुलिस ने शिवम को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है।
महज 3200 रुपए में बेची गई थी किताबें
पुलिस ने जब कवाड़ी अफजाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पास ई-रिक्शा वाला शिवम ही किताबें लेकर आया था। किताबों के करीब 20 बंडल है। जो कि सभी की सभी कक्षा 6, 7 और 8 की है। कवाड़ी ने बताया कि उसने इन सभी किताबों को महज 3200 रुपए में खरीदा है। हालांकि पुलिस अब किताबों को बेचने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। कवाड़ी और ई-रिक्शा चालक दोनों से पूछताछ की जा रही है।
इनायतपुर से चढ़ाई गई थी किताबें
जब पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इनायतपुर से एक सेफ पहुंचाकर वापस आ रहा था। इसी बीच वहां उसे एक व्यक्ति मिला। जिसने कहा कि उसके पास कवाड़े की कई किताबें है। उसे दुकान तक पहुंचाना है। जिसके बाद उसने 170 रुपए में उन किताबों को अपने ई-रिक्शा में रख लिया। अब पुलिस ई-रिक्शा वाले की मदद से किताबों को बेचने वाले का पता लगा रही है।
किताबें बेचने का मामला सामने आया है। जिसमें कवाड़ी अफजाल और ई-रिक्शा वाले शिवम से पूछताछ की जा रही है। बीएसए की तरफ से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जएगा। –राजकुमार सिंह, इस्पेंक्टर, फरीदपुर
किताबें कवाड़ी की दुकान पर बेचने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए है। जांच पड़ताल के लिए कल ही शिक्षकों को भी बुलाया जा रहा है। — विनय कुमार, बीएसए, बरेली।
इसे भी पढ़ें-
