रायबरेली: अधिवक्ता को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाए बीस हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। महराजगंज में एटीएम से पैसा निकालने गए अधिवक्ता को चकमा देकर उनके खाते से उचक्कों ने 20 हजार रुपए उड़ा दिए। घटना की सूचना अधिवक्ता ने बैंक मैनेजर व कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पहुरावा निवासी महाराजगंज तहसील के अधिवक्ता राधेलाल गुरुवार को समय लगभग 2:00 …

रायबरेली। महराजगंज में एटीएम से पैसा निकालने गए अधिवक्ता को चकमा देकर उनके खाते से उचक्कों ने 20 हजार रुपए उड़ा दिए। घटना की सूचना अधिवक्ता ने बैंक मैनेजर व कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पहुरावा निवासी महाराजगंज तहसील के अधिवक्ता राधेलाल गुरुवार को समय लगभग 2:00 बजे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गए । इसी बीच एटीएम के अंदर तीन अज्ञात युवक घुस गए।

अधिवक्ता राधेलाल को चकमा देते हुए युवकों ने एटीएम कार्ड उल्टा लगाने की बात करते हुए उन्हें एटीएम कार्ड लगाने का तरीका बताने लगे इसी बीच अधिवक्ता से एटीएम बदल लिए। अधिवक्ता द्वारा बार-बार ए टी एम कार्ड लगाने जाने के बाद भी रुपए न निकले तो वह बैंक मैनेजर से शिकायत करने पहुंच गए। इधर अज्ञात युवक अधिवक्ता के खाते से 20 हजार रुपए निकाल कर भागने में सफल हो गए।

बैंक मैनेजर ने अधिवक्ता को खाते से पैसे निकालने की जानकारी दी। घटना की सूचना अधिवक्ता ने आनन-फानन में पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शिकायती पत्र में पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बरेली: शर्मनाक… महज 3200 रुपए में बेचा बच्चों का भविष्य!

संबंधित समाचार