UP Election 2022: छठे चरण का मतदान समाप्त, शाम छह बजे तक हुई 55.79% वोटिंग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। छठे चरण में यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम के छह बजे समाप्त हो गया। यूपी चुनाव के छठे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। छठे चरण में यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम के छह बजे समाप्त हो गया। यूपी चुनाव के छठे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर के साथ ही अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले में वोट अब समाप्त हो गई है। यूपी चुनाव के शाम छह बजे तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। शाम छह बजे तक कुल 55.79 फीसदी मतदान हुआ है।
चंद्रशेखर ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप
गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिवपुर सहबजगंज में वोट डालने पहुंची महिला को बताया गया कि उसका वोट पहले ही पड़ चुका है। महिला को लेकर बूथ पर पहुंचे चंद्रशेखर को देखा तो विपक्षी लोगों ने हंगामा किया। उधर, मानबेला में भी कई घंटे ईवीएम खराब रही।
वहीं खबरों के मुताबिक प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में शाम पांच बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शाम पांच बजे तक इन जिलों में इतना हुआ मतदान
- अंबेडकरनगर- 58.68 %
- बस्ती: 54.07 %
- देवरिया : 51.51 %
- गोरखपुर: 53.86 %
- कुशीनगर: 55.01 %
- महाराजगंज: 57.48 %
- संत कबीर नगर: 51.14 %
- सिद्धार्थनगर: 49.83 %
- बलिया: 51.78 %
- बलरामपुर: 48.41 %
3 बजे तक कितना मतदान
दोपहर 3 बजे तक 46.70% वोटिंग हो चुकी है।
देवरिया- 03 बजे तक का प्रतिशत
- 336- रुद्रपुर – 21 %
- 337- देवरिया – 14 %
- 338- पथरदेवा – 66 %
- 339- रामपुर कारखाना – 64 %
- 340- भटपर रानी – 48 %
- 341- सलेमपुर – 34 %
- 342- बरहज – 42%
कुल – 45.35 %
3 बजे तक अम्बेडकरनगर का प्रतिशत
- अकबरपुर – 54%
- कटेहरी – 51 %
- जलालपुर – 54 %
- टांडा – 51
- अल्लापुर – 52%
कुल – 52.4 %
मतदान का बहिष्कार
गोरखपुर के कपिल वस्तु में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है। गुरुवार को यहां के लोगों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने के कारण विरोध-प्रदर्शन भी किया।
जनता के कहने पर मिलाया अखिलेश से हाथ: शिवपाल
शिवपाल ने सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता के कहने पर उन्होंने सपा अध्यक्ष और अपने भतीजे अखिलेश यादव से हाथ मिलाया है।
जय प्रताप सिंह ने डाला वोट

यूपी के मंत्री जय प्रताप सिंह ने छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया।
1 बजे तक कितना हुआ मतदान
यूपी में दोपहर 1 बजे तक 36.33 फीसदी मतदान हुआ।
1 बजे तक अयोध्या में मतदान
- 320 कैम्पियरगंज- 39.50%
- 321 पिपराइच- 39.38%
- 322 गोरखपुर शहर- 32 %
- 323 गोरखपुर ग्रामीण- 35.59 %
- 324 सहजनवां- 73%
- 325 खजनी- 35.42%
- 326 चौरी चौरा – 38.94 %
- 327 बासगांव- 33.36%
- 328 चिल्लूपार – 38.04%
जनपद गोरखपुर -36.66%
सपा ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप
सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंबेडकरनगर जिले की आलापुर विधानसभा-279 के बूथ नंबर-362 पर भाजपा नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं, पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें।
पीठासीन अधिकारी पर लगा आरोप
सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज विधानसभा-320 के बूथ नंबर-460, 461 पर चैलेंज वोट डालने से पीठासीन अधिकारी रोक रहे हैं। देवरिया जिले की सलेमपुर विधान सभा-341 के बूथ नंबर- 21, 22 पर ईवीएम खराब है और मतदान कार्य बाधित है। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
महिला प्रत्याशी ने सपा के लोगों से कीअभद्रता
बलिया की बांसडीह में बीजेपी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक बूथ पर पहुंचीं। वहां सपा गठबंधन सुभासपा के समर्थकों ने नारेबाजी की तो वह उलझ गई। वह धक्का देने लगी। वहीं, सपा ने कहा कि महिला प्रत्याशी ने सपा के लोगों से अभद्रता की। पार्टी ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है।
BJP नेता दयाशंकर सिंह ने SP प्रत्याशी पर लगाया आरोप
यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बलिया नगर से बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी नारद राय पर गंभीर आरोप लगाया है। दयाशंकर ने कहा कि जेल में बंद कुख्यात माफिया के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया।
सपा प्रत्याशी अपनी हार से बौखला गए हैं, देर रात अखार गांव में मेरे क़ाफ़िले पर सुनियोजित तरीक़े से जानलेवा हमला किया गया। साथ चल रहे टून जी पाठक की गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की गई। वाई प्लस सुरक्षा व ग्रामीणों की वजह से मैं बाल बाल बच गया।जनता ऐसे लोगों को इस चुनाव सबक सिखा देगी।
— Dayashankar Singh (@dayashankar4bjp) March 3, 2022
11 बजे तक कितना मतदान
सुबह 11 बजे तक हुई 22% वोटिंग।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने किया मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान में कुशीनगर में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने वोट डाला।
महाराजगंज, बलिया में ईवीएम खराब
मतदान शुरू होने के बाद महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान बाधित रहा। बलिया के सिकंदरपुर के गोसाईपुर में गोसाईपुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 121 पर ईवीएम खराब हो गई। कुशीनगर के मिश्रौली में बूथ संख्या 250 में और आनंदपुर के बूथ संख्या 36 व 37 की ईवीएम खराब होने से आधे घंटे मतदान प्रभावित रहा। इसी तरह सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बसडिलिया में बूथ संख्या 189 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित रहा।
शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है मतदान
यूपी के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन के छठे चरण की 57 विधानसभा सीटों पर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है, सभी जगह पर मतदान का अच्छा माहौल है। कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
महंत महेंद्र दास को नहीं मिली पर्ची
हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास को नहीं मिली मतदान पर्ची, वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने नहीं पहुंचाई पर्ची।
ईवीएम मशीन नहीं कर रही नंबर मैन
महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसबा के बूथ नंबर 33 पर ईवीएम मशीन नंबर मैन नहीं कर रही, सपा ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी।
देरी से शुरू हुआ मतदान
फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव नगर पंचायत शिवरात्रि के पोखरा स्थित बूथ पर एक घंटा 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।
ओम प्रकाश राजभर ने किया मतदान

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में मतदान किया।
9 बजे तक यूपी में वोटिंग
सुबह 9 बजे तक यूपी के छठे मतदान में 8.69 फीसदी वोटिंग हुई है।
9 बजे तक अंबेडकरनगर में मतदान
अंबेडकर नगर में 9 बजे तक 9.46% मतदान हुआ है। जिले की अकबरपुर सीट पर 9%, कटेहरी सीट पर 10%, जलालपुर सीट पर 11%, टांडा सीट पर 8.3% और आलापुर सीट पर 9% मतदान हुआ है। वहीं बलरामपुर में 9 बजे तक 8% मतदान हुआ है।
- गोरखपुर 8.96%
- कुशीनगर 9.64%
- अंबेडकरनगर 9.46%
- बलिया 7.57%
- बलरामपुर 8.13%
- बस्ती 9.88%
- देवरिया 8.39%
- महराजगंज 8.90%
- संतकबीरनगर 6.80%
- सिद्धार्थनगर 8.28%
सिद्धार्थनगर की 5 सीटों पर 6.75% मतदान
सिद्धार्थनगर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर 9 बजे तक कुल 6.75% मतदान हुआ है. शोहरतगढ़ में 6.70%, कपिलवस्तु में 7.23%, बांसी में 7.56%, इटवा में 5.28% और डुमरियागंज में 6.70% मतदान हुआ है।
अमित शाह ने की मतदान की अपील
गृहमंत्री अमित शाह ने मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त एक सशक्त सरकार ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे ले जा सकती है। इसलिए प्रदेश को विकास में अग्रणी बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें।
आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त एक सशक्त सरकार ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे ले जा सकती है।
इसलिए प्रदेश को विकास में अग्रणी बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें।
— Amit Shah (@AmitShah) March 3, 2022
ईवीएम खराब
गोरखपुर में तीन जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायत आई है। खजनी विधानसभा की बूथ संख्या 80 पर मतदान इसी वजह से 7.30 बजे शुरू हुआ।
संजय निषाद ने डाला वोट
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने गोरखपुर में मतदान किया।
जगदंबिका पाल ने किया मतदान

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर में मतदान किया। जगदंबिका पाल ने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है, मेरी सबसे अपील है कि मतदान करें।
बूथों पर मोबाइल
गोरखपुर के कई बूथों पर मोबाइल लेकर वोट डालने पहुंचे लोगों को मोबाइल साइलेंट या ऑफ कर एडीएम ने वोट डलवाने का ऑर्डर दिया।
EVM मशीन 57 मिनट तक खराब
गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा के जंगल डुमरी नंबर 1 पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बूथ नम्बर 33 पर EVM मशीन 57 मिनट तक खराब रहा।
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने किया मतदान

बीजेपी सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।
सतीश चंद्र द्विवेदी ने डाला वोट

बीजेपी उम्मीदवार सतीश चंद्र द्विवेदी ने सिद्धार्थनगर में मतदान किया।
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बलिया में डाला वोट।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने की मतदान की अपील
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैंने अपना मतदान किया, आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी मतदाताओं से अपील है की बड़ी संख्या में वोट करें।
2. यूपी में अब तक पाँच चरण के मतदान में निराशा व हताशा के बाद विरोधी लोग अब हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण आदि के हथकण्डे पर उतर आए हैं, जिससे लोगों को अपना संयम नहीं खोना है बल्कि ऐसी पार्टियों को वोट की मार के जरिए अपनी मजबूत सरकार बनाने के मिशन में डटे रहना है।
— Mayawati (@Mayawati) March 3, 2022
पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है. सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों. आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत।’
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है। सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों। आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2022
सीएम योगी ने किया मतदान

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह ही पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला।
सीएम योगी ने की मतदान की अपील
सीएम योगी ने ट्वीट कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है।
मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है।
राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 3, 2022
