रामपुर : त्रिवेणी शुगर मिल में गार्डर गिरने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दढ़ियाल,अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मिलक नारायणपुर में स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में कार्य करते समय एक मजदूर के ऊपर लोहे का गार्डन गिर गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य साथी घायल मजदूर को उत्तराखंड के काशीपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजनों सहित गांव के …

दढ़ियाल,अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मिलक नारायणपुर में स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में कार्य करते समय एक मजदूर के ऊपर लोहे का गार्डन गिर गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य साथी घायल मजदूर को उत्तराखंड के काशीपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजनों सहित गांव के तमाम ग्रामीण त्रिवेणी शुगर मिल पर पहुंच गए।

दूसरी ओर, सूचना पाकर भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। कोतवाली स्वार के गांव चाउपूरा निवासी अमित पुत्र दयाराम त्रिवेणी शुगर मिल में वैल्डिंग का कार्य करता था। रोजमर्रा की तरह गुरुवार को भी वैल्डिंग का काम के सिलसिले में एल्कोहल के लिए बन रहे एक गोदाम के नीचे से गुजर रहा था।

ऊपर से अचानक लोहे का गार्डर नीचे गिर गया जिसके नीचे युवक दब गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य मजदूर मदद के लिए दौड़े। आनन-फानन में किसी तरह घायल मजदूर को उत्तराखंड के काशीपुर में निजी चिकित्सक में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर परिजन गांव वालों को लेकर बड़ी तादाद में त्रिवेणी शुगर मिल पर पहुंच गए।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देखकर त्रिवेणी शुगर मिल के मैंने गेट को बंद कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने त्रिवेणी शुगर मिल पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर एडिशनल एसपी डा. संसार सिंह,सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल टांडा गौरव सिंह ,एसडीएम टांडा राजेश कुमार आदि सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत के बाद रोते बिलखते युवक के परिजनों का बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक समझौते के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

शाहजहांपुर: एक साल से नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म कर रहा आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार