शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटा
मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 76.05 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से निवेशकों …
मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 76.05 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.06 पर खुला। फिर यह मामूली बढ़त के साथ 76.05 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया पिछले सत्र में 75.94 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 97.92 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2 प्रतिशत बढ़कर 112.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
ये भी पढ़े-
सेंसेक्स ने 850 अंक से अधिक का लगाया गोता, निवेशकों में बढ़ी चिंता
