मथुरा: बदमाशों ने मधुमक्खी पालकों से की मारपीट, लूट को दिया अंजाम
मथुरा। देर रात बदमाशों ने मधुमक्खी पालकों से मारपीट कर लूट कर ली। पालकों से बदमाशों ने 20 हजार रुपये की नकदी और बाइक लूटी। पीड़तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात करीब 12 बजे चार बदमाश टेंट में घुस आए और दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश रामवीर की …
मथुरा। देर रात बदमाशों ने मधुमक्खी पालकों से मारपीट कर लूट कर ली। पालकों से बदमाशों ने 20 हजार रुपये की नकदी और बाइक लूटी। पीड़तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात करीब 12 बजे चार बदमाश टेंट में घुस आए और दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश रामवीर की बाइक व 20 हजार रुपये लूट ले गए।
बता दें, ये मामला नौहझील थाना क्षेत्र के गांव जरैलिया (हसनपुर) का है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी है। जिला मैनपुरी के देवी रोड कॉलोनी निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा पुत्र बाबूराम मिश्रा साथी रामवीर पुत्र चरन सिंह निवासी जमुनापार मथुरा के साथ गांव जरैलिया में खेत पर मधुमक्खी पालन का काम करते हैं। वहीं देर रात उनके साथ मारपीट और लूट हुई।
बता दें, मधुमक्खी पालन का काम करने वाला हरिश्चंद्र मिश्रा बाबा बनकर तंत्र-मंत्र का काम भी करता है। ग्रामीणों का कहना है कि हरिश्चंद्र के तंत्र-मंत्र के ढोंग के चलते लोग परेशान हैं। इसके चलते ही यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
पढ़ें- Russia Ukrain War: यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री मोदी कर रहे अहम बैठक
