Mouni Roy Photos: मौनी रॉय ने शाइनिंग लॉन्ग स्कर्ट में दिए सिजलिंग पोज, देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रस का सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। अब मौनी की गजब के पोज मारते हुए फोटो वायरल हो रही हैं। मौनी का स्टाइलिश अंदाज फैंस को मदहोश कर रहा …

मुंबई। बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रस का सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। अब मौनी की गजब के पोज मारते हुए फोटो वायरल हो रही हैं। मौनी का स्टाइलिश अंदाज फैंस को मदहोश कर रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शाइनिंग लॉन्ग स्कर्ट और ब्लैक क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी दिलकश अदाएं किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं।

उन्होंने फोटोशूट जिस प्रॉपर्टी पर करवाया है, वो उनके ससुराल की कंपनी नांबियार प्रॉपर्टीज ने ही बनवाई है।

मौनी की ये तस्वीरें भी बाकी फोटोज की तरह इंटरनेट पर छा गई हैं। फैंस ने कमेंट्स में तारीफों के पुल बांध दिए हैं। मौनी ने फैंस को इसी तरह बराबर एंटरटेन करती रहती हैं।

संबंधित समाचार