Russia Ukraine War: जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, रेडिएशन लीक होने का खतरा बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूक्रेन। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। दोनों देशों की दूसरे दौर की बातचीत में भी कोइ हल नहीं निकला है, जल्द ही तीसरे दौर की बातचीत होगी। इसी बीच जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान देते हुए कहा कि …

यूक्रेन। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। दोनों देशों की दूसरे दौर की बातचीत में भी कोइ हल नहीं निकला है, जल्द ही तीसरे दौर की बातचीत होगी। इसी बीच जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान देते हुए कहा कि अब भी नहीं जागे तो पूरा यूरोप तबाह हो जाएगा।

वहीं यूक्रेन में चारो तरफ धमाकों की आवाज, हवाई फाइटरों की गूंज और तबाही के इस मंजर ने यूक्रेन के लोगों का दिल दहला दिया है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक हफ्ते पहले 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सख्त मिलिट्री एक्शन शुरू करने का ऐलान किया था। जिसके बाद युद्ध शुरू हो भी गया। इस बीच शुक्रवार को यूक्रेन में मौजूद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट (Zaporizhzhia) पर भी हमला हुआ। दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा कर रही है।

कहा जा रहा है कि राजधानी कीव के पास मौजूद Bucha शहर को यूक्रेनी सेना ने फिर कब्जा लिया है। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को सनसनीखेज आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पुतिन का दावा है कि यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा जबकि रूसी सैनिक विदेशियों को निकालने में मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukrain War: परमाणु संयंत्र में आग नहीं बुझाने दे रहा रूस, लगातार कर रहा बमबारी

संबंधित समाचार